🏆 जैन ताम्बोला — गाइड
यह ऐप कैसे चलाएँ — होस्ट, खिलाड़ी, काग़ज़ गेम, प्रिंट सेंटर और जाँच।
ऐप का लिंक (सबको यही दें):
https://betu473-create.github.io/jaintambola14/
लिंक हमेशा कॉपी-पेस्ट या WhatsApp से दें — टाइप न कराएँ।
🏠 होम पेज पर क्या-क्या है
- गेम होस्ट करें — होस्ट (आप) के लिए (PIN चाहिए: 1704)
- खिलाड़ी बनें — खिलाड़ी के लिए (होस्ट का लिंक खोलने पर सीधे यही खुलता है)
- नियम • शब्द सूची • सेटिंग्स • प्रिंट सेंटर
🎮 ऑनलाइन गेम — होस्ट (आप)
- होम → गेम होस्ट करें → PIN 1704
- रूम कोड और लिंक खिलाड़ियों को भेजें (WhatsApp बटन भी है)
- चाहें तो पुरस्कार चुनें — जल्दी पाँच / पंक्तियाँ / फुल हाउस
- गेम शुरू करें दबाएँ — सबको डिजिटल टिकट मिल जाएगी
- अगला शब्द या ऑटो मोड से शब्द निकालें (ऐप हिंदी में बोलकर सुनाती है)
- खिलाड़ियों के नाम दबाकर उनकी टिकट देख सकते हैं (निर्णय में मदद)
छोटे गेम (30–40) और बड़े गेम (150+) — दोनों अब ऑनलाइन चलते हैं (relay के through)।
🎮 ऑनलाइन गेम — खिलाड़ी
- होस्ट के लिंक से खोलें
- नाम लिखकर जुड़ें
- डिजिटल टिकट (12 खंड) अपने-आप आ जाती है
- शब्द आते ही ऐप बताता है; शब्द टिकट में हो तो उस पर टैप करें (गलत शब्द पर ✓ नहीं लगता)
- पुरस्कार पूरा होते ही Claim दबाएँ — सबसे पहले सही क्लेम करने वाला विजेता
📜 काग़ज़ गेम (बिना खिलाड़ी भी)
काग़ज़ की टिकटें बाँटें, और होस्ट स्क्रीन से शब्द निकालें। शब्द स्पीकर/प्रोजेक्टर पर सबको सुनाई दें।
🖨 प्रिंट सेंटर
- टिकट — 12 खंड वाली काग़ज़ टिकटें (सीरियल नं. के साथ), A4 पर 4 प्रति पेज
- पर्ची शीट — शब्दों की पर्चियाँ (12 प्रति पेज)
- "Save as PDF" करके दुकान से छपवा भी सकते हैं
💡 टिकटें इसी फ़ोन से बनाओ — यही फ़ोन "डायरी" याद रखता है। टिकट नंबर से जाँच होती है।
🔍 जाँच स्क्रीन
किसी भी उपकरण पर check.html खोलें और रूम कोड डालें — होस्ट से डायरी और लाइव शब्द लेकर टिकट की जाँच कर सकते हैं। (फ़ोन से खेलो, लैपटॉप से जाँच — या उल्टा।)
🔄 नया वर्ज़न लाना
ऐप में अपडेट बटन है (होस्ट स्क्रीन के ऊपर या सेटिंग्स में — "🔄 नया वर्ज़न लाओ")। एक टैप में नया वर्ज़न आ जाता है। सेटिंग्स में संस्करण देखकर पक्का करें।
⚠️ ज़रूरी बातें (गड़बड़ से बचने के लिए)
- लिंक कभी टाइप नहीं — हमेशा कॉपी-पेस्ट / WhatsApp
- ब्राउज़र का "Clear browsing data" कभी नहीं — डायरी और PIN-अनलॉक चला जाएगा
- एक ही लिंक रखें — लिंक बदला तो पुरानी डायरी नहीं दिखेगी (नया घर = नई डायरी)
- टिकटें जिस उपकरण पर बनीं, जाँच उसी से — इसलिए जिस दिन जिस उपकरण से गेम खिलाना है, उसी दिन उसी पर टिकटें बना लें
- "🗑 नई शुरुआत (#1 से)" बटन इवेंट के बीच में कभी नहीं — पूरी डायरी मिट जाती है
👥 क्षमता
- ऑनलाइन: 150+ लोग एक साथ (relay के through)
- इससे ज़्यादा (200+): काग़ज़ टिकट + होस्ट फ़ोन से शब्द + प्रोजेक्टर + स्पीकर